फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार प्रेरणा कैंटीन बनाने का लक्ष्य, प्रस्ताव भेजा

Sat, 13 Dec 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में छह प्रेरणा कैंटीन बनाने का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष चार के प्रस्ताव मिशन को भेजे गए हैं। एओपी गठन के बाद प्रेरणा कैंटीन का संचालन शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें समूह से जोड़ कर लाभ दिलाया जा रहा है। इसी के तहत प्रेरणा कैंटीन का निमार्ण कराया जाना है। इस बार छह का लक्ष्य मिला था। जिसमें चार का प्रस्ताव अब तक हो पाया है। जिसमें शिवबाबा, श्रवणक्षेत्र, कलेक्ट्रेट व विकास भवन में बनना है। जिसके लिए सीडीओ ने बीडीओ अकबरपुर व कटेहरी से समूहों की महिलाओं को जोड़ कर एओपी बनाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद अभी तक शिवबाबा में खुलने वाली कैंटीन के लिए महिलाओं का चयन हो पाया है। इसके तहत बनाए गए एक समूह जो उसका संचालन करेगा उसका खाता बैंक में खुलवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें एक बड़े समूह से छह से दस महिलाओं को निकाल कर अलग से समूह बनाने की प्रक्रिया है। डीसी स्वत: रोजगार सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एओपी बनाने की प्रक्रिया ब्लॉकों पर चल रही है। जब सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो कैंटीन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें