फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आंदोलनकारी किसानों ने जाम किया नेशनल हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। एनएच-233 के निर्माण से प्रभावित किसानों को आवासीय दर पर मुआवजा भुगतान दिलाने की मांग को लेकर आंदोलित किसान नेताओं का धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। डीएम या एडीएम के मौके पर आने की मांग को लेकर किसानों ने एनएच मार्ग को इनामीपुर ओवरब्रिज के पास जाम कर दिया। देर शाम तक एसडीएम टांडा व अन्य अधिकारी मान मनौव्वल में जुटे रहे।
विज्ञापन

एनएच-233 पर फतेह जहूरपुर के पास भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा के नेतृत्व में किसान लंबे समय से धरना दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि एनएच निर्माण में मुआवजा भुगतान में मनमानी की गई है। किसानों को आवासीय दर पर मुआवजे का भुगतान नहीं दिया जा रहा है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। बृहस्पतिवार को किसानों के बड़े आंदोलन की सूचना पर दोपहर करीब एसडीएम टांडा दयाशंकर पाठक मौके पर पहुंचे।
लेकिन किसानों ने मांग रखी कि मौके पर डीएम या फिर एडीएम को बुलाया जाए। किसानों की समस्या का निस्तारण करने के आश्वासन पर ही धरना समाप्त होगा। काफी देर तक इनमें से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे धरने पर बैठे किसानों को धैर्य जवाब दे गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिला व पुरुष किसानों ने इनामीपुर के पास एनएच मार्ग को ही जाम कर दिया। मौके पर एसडीएम के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस टीम पहुंच गई। काफी देर तक मान मनौव्वल का दौर चलता रहा। लेकिन किसान जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें