अंबेडकरनगर। भीटी के प्रहलाद पट्टी में 20 फरवरी को खेत में मिले नवजात का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को चाइल्ड हेल्प लाइन (सीएचएल) की टीम को सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने नवजात को सौंप दिया है, अब उसे राजकीय बाल गृह शिशु लखनऊ ले जाया गया है। जहां पर उसकी देखरेख की जाएगी। भीटी के प्रहलाद पट्टी गांव में 20 फरवरी को गांव के एक किसान के खेत पर एक नवजात मिला था। जिसकी जानकारी होने पर गांव पहुंची सीएचएल की टीम ने उसे जिला अस्पताल के एसएनएसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां पर चिकित्सक डॉ. अविनाश रस्तोगी की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा था, जो अब पूरी तरीके से स्वस्थ है। इस दौरान शुभम सिंह, आकांक्षा, ममता यादव, पूजा देवी, प्रियंका आदि मौजूद रहीं। सीएमएस ने बताया कि अब बच्चा पूरी तरीके से स्वस्थ है।