फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन लाख रुपये लेने के बाद ट्रैक्टर देने से किया मना, केस

Thu, 16 Oct 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर के चकमकुनहां में अंकित पांडेय के साथ ट्रैक्टर सौदे के नाम पर तीन लाख की ठगी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंकित पांडेय ने शिकायती पत्र में बताया कि दो जून को केदरुपुर निवासी प्रदीप मिश्रा ने अपने ट्रैक्टर को बेचने का सौदा किया। इसके तहत प्रदीप मिश्रा ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रामनगर शाखा स्थित अपने खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद जब उन्होंने बार-बार ट्रैक्टर देने और ट्रांसफर करने की मांग की तो आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाने शुरू कर दिए। अंतत: 27 सितंबर को ट्रैक्टर की सुपुर्दगी तो कर दी गई, लेकिन उसका वैधानिक हस्तांतरण अब तक नहीं किया गया। आरोपी टाल-मटोल करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी अक्षय पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें