फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही एक्शन मोड में दिखा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। अकबरपुर नगर समेत अन्य निकाय क्षेत्रों में सक्रिय हुए अफसरों ने चुनाव से जुड़ी होर्डिंग, पोस्टर व बैनर आदि हटवाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने सभी सात निकायों के लिए नए सिरे से संशोधित आदेश जारी करते हुए फ्लाइंग स्क्वायड टीमों की तैनाती कर दी है। इन सभी को तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी रविवार शाम से लागू हो गई। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने फौरन यहां विशेष मुहिम शुरू कर दी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने अफसरों को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता का पालन शुरू करा दिया जाए। इसके बाद अकबरपुर नगर मेें देर शाम ही एसडीएम सदर पवन जायसवाल, सीओ सुरेश कुमार मिश्र व ईओ बीना सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम ने पोस्टर बैनर व होर्डिंग उतारना शुरू कर दिया।
इसी तरह की प्रक्रिया जलालपुर, टांडा नगर पालिका परिषद के अलावा अन्य निकाय क्षेत्रों में भी अपनाई गई। इस बीच रविवार को ही जिला मजिस्ट्रेट ने सभी सात निकायों के लिए नए सिरे से उड़नदस्ता टीम की तैनाती का संशोधित आदेश जारी कर दिया। इसमें अलग-अलग टीमों का गठन कर सभी निकायों में 24 घंटे निगरानी रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें