फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एडीएम व एएसपी ने लिया जेल का जायजा

Mon, 31 Jul 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कारागार का निरीक्षण करते एडीएम व एएसपी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त व एएसपी संजय राय ने सोमवार को जिला कारागार पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैदियों से मिलकर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी की। दोनों अधिकारियों ने पुरुष, महिला व किशोर बैरक में पहुंचकर वहां की स्थिति देखी। रसोई घर पहुंचकर राशन की गुणवत्ता परखी। रसोइयों को मानक के अनुरूप भोजन पकाने और सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। परिसर में स्थित डिस्पेंसरी में दवाओं की उपलब्धता और कैदियों के इलाज की व्यवस्था देखी। जेल प्रशासन को कैदियों को सभी सुविधाओं का लाभ देने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें