फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में आदित्य व नंदिता अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भू जल सप्ताह के तहत शुक्रवार को आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा में पोस्टर, निबंध व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आदित्य, जबकि बालिका वर्ग नंदिता गुप्ता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक लालजी पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भागीदारी करने से न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। ऐसे में सभी को इस प्रकार की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हार-जीत तो एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। जिसे जीत मिले, उसे चाहिए कि वह इसे आगे भी बरकरार रखे, जबकि जिन्हें सफलता नहीं मिलती है, उन्हें चाहिए कि अगली प्रतियोगिता में पूरी तरह से तैयारी कर शामिल हों। प्रधानाचार्य रामतीरथ विश्वकर्मा ने बताया कि वाद विवाद, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें पोस्टर प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आदित्य को प्रथम, देवांश को दूसरा, जबकि युवराज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में नंदिता गुप्ता को प्रथम, बीनू को दूसरा, जबकि अजकिया जैनब को तीसरा स्थान मिला। बताया कि अन्य प्रतियोगिताओं का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। इस मौके पर अनीता, अमित कुमार प्रवीण गुप्ता, निरंजनलाल, डॉ. रामकुमार वर्मा, सुशील कुमार, सर्वेश, जेबा नाज, छैलबिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें