फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में आदर्श व अंबिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय केदरुपुर में गुरुवार को हुआ। शिक्षक अजय कुमार पांडेय की अगुवाई में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ संतोष कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। 50 मीटर दौड़ में आदर्श व अंबिका अव्वल रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कियामपुर के आदर्श पाल ने प्रथम, आनंद सिंह ने द्वितीय व हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में शहाबुद्दीनपुर की अंबिका ने प्रथम, कियामपुर की करिश्मा ने द्वितीय व नरवां पीतांबरपुर की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की कबड्डी बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय शहाबुद्दीनपुर विजेता व कियामपुर उपविजेता रहा तो वहीं बालिका वर्ग में शहाबुद्दीनपुर विजेता तथा कियामपुर उप विजेता रहा।
उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शहाबुद्दीनपुर की अंजलि प्रथम, केदरुपुर की पूजा द्वितीय व कियामपुर की रितिका तृतीय स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर की कबड्डी फाइनल में कम्पोजिट विदायालय कियामपुर विजेता व ऊंचेपुर उपविजेता रही।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर के खो-खो बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय कियामपुर विजेता, जैती उपविजेता तो वहीं बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय कियामपुर विजेता व शहाबुद्दीनपुर उपविजेता रहा।
गोला क्षेपण बालक वर्ग में कियामपुर के विजय पाल विजेता व अंश उपविजेता रहे। इसी के साथ ही अन्य खेलों में भी बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक अखिलेश सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व एबीआरसी चंद्रभान तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व अध्यक्ष शांति भूषण पांडेय व यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें