फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई

विज्ञापन
अंबेडकरनगर रोडवेज के निकट ई-रिक्शा चालक को निर्देश देता यातायात पुलिसकर्मी-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ज्यादा कमाई की लालच में नौनिहालों की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़ को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का असर दिखने लगा है। बुधवार को अकबरपुर नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में चले अभियान के दौरान टीम ने स्कूली बच्चे लेकर जा रहे 15 ई-रिक्शा का 30 हजार रुपये का चालान काटा। वहीं कई चालकों को दोबारा स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा से न ले जाने की हिदायत दी गई। यातायात टीम के इस अभियान से ई-रिक्शा चालकों में अफरा तफरी देखने को मिली।
विज्ञापन

नौनिहालों की सुरक्षा से समझौता करते हुए अभिभावकों द्वारा कुछ पैसों की बचत करने जबकि ई-रिक्शा चालकों द्वारा ज्यादा कमाई की लालच के चलते बच्चों को सवारी की तरह ढोने को लेकर बुधवार के अंक में प्रकाशित अमर उजाला की खबर चर्चा में रही। नागरिकों ने देश के भविष्य कहे जाने वाले नौनिहालों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर प्रकाशित खबर की सराहना की। साथ ही परिवहन व पुलिस विभाग की उदासीनता पर नाराजगी भी जतायी। कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहिए।
इस बीच खबर प्रकाशित होते ही यातायात महकमा सक्रिय नजर आया। बुधवार सुबह ही यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह ने टीम के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में नन्हे-मुन्ने बच्चों को ई-रिक्शा से स्कूल लेकर जा रहे चालकों को फटकार लगायी। कहा कि दोबारा इस तरह की मनमानी सामने नहीं आनी चाहिए। साथ ही अभिभावकों को भी इसकी जानकारी देने की सलाह दी। कहा कि अभिभावकों को अवगत कराएं कि ई रिक्शा से छोटे बच्चों को स्कूल भेजना नियम विरुद्ध है। आगे ऐसा पाए जाने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। टीम ने अलग अलग क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान 15 ई-रिक्शा का चालान किया। सीओ सदर सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि यातायात टीम को निर्देशित किया गया है। आगे भी इसे लेकर सख्ती बरती जाएगी। यातायात नियमों का पालन कड़ाई से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें