फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस पर रिश्वत लेकर केस दर्ज करने का आरोप

Mon, 14 Oct 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ईओ ने एसपी से की शिकायत, दो एएसपी को सौंपी गई जांच
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। पिटाई के मामले में पीड़ित नगर पंचायत जहांगीरगंज के ईओ ने जहांगीरगंज पुलिस पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेकर केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी से लिखित शिकायत करते हुए तहरीर से गला दबाने की बात जबरन हटवाने का आरोप भी लगाया है। एसपी ने दोनों एएसपी को जांच सौंपी है।
ईओ विनय द्विवेदी ने एसपी से की गई शिकायत में बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करने के लिए पैसे मांगे तो एक स्थानीय व्यक्ति से लेकर 50 हजार रुपये देने पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में सीओ व एसओ ने उन्हें आरोपियों से दुश्मनी मोल न लेने के लिए डराया। साथ ही गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की बात तहरीर से हटवा दी गई। ईओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाने में खुलेआम घूम रहा था, जबकि उसे लॉकअप में रखना चाहिए था।
विज्ञापन

एसपी की ओर से एएसपी विशाल पांडेय व श्यामदेव को जांच सौंपे जाने के बाद दोनों अधिकारियों ने शनिवार रात ही थाने पहुंच कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को ईओ का बयान दर्ज करेंगे। एएसपी विशाल ने बताया कि जिस व्यक्ति से रकम लेकर पुलिस को देने की बात ईओ ने बताई है, उसने इससे इन्कार किया है। हालांकि, जांच की जा रही है। इलेक्ट्राॅनिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। आरोप काफी गंभीर हैं, इसलिए प्रत्येक बिंदु को देखा जाएगा।
ईओ को मिली पुलिस सुरक्षा
ईओ विनय कुमार द्विवेदी को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए गनर उपलब्ध करा दिया है। पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को गनर देने का आदेश जारी किया था। इसके बाद एक गनर ईओ के आवास पहुंच गया।
विज्ञापन


आरोपियों की खातिरदारी पड़ेगी महंगी
ईओ को पीटने वाले हिस्ट्रीशीटर और अध्यक्ष प्रतिनिधि की थाने में खूब आवभगत की खबर है। अधिकारियों को दिखाने के लिए लॉकअप में डालने की फोटो भेजने के बाद उसे बाहर निकाल दिया गया। ईओ शुक्रवार आधी रात करीब थाने पहुंचे तो अध्यक्ष प्रतिनिधि लॉकअप से निकल कर बाहर घूमते दिखा। अगले दिन शनिवार सुबह भी आरोपी को लॉकअप के बाहर कुर्सी पर बिठाकर लोगों से मुलाकात कराई जाती रही। जांच टीम इन सबका सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें