अंबेडकरनगर। अकबरपुर एक गांव निवासी व्यक्ति के मुताबिक उनकी 22 वर्षीय बेटी का गौरा गांव के कन्हैया लाल उर्फ मनीष गौड़ ने शादी का झांसा देकर अपहरण कर लिया है। बेटी की 19 जून 2026 को शादी तय थी। सात जनवरी 2026 को उनकी बेटी घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। घर से 85 हजार रुपये नकद, उनकी पत्नी की चेन, मांगबेंदी, पायल व पायजेब भी गायब है। बेटी के अपहरण में लक्ष्मी देवी, विंद्रावती देवी, अनिल कुमार और बखेड़ू उर्फ रामजी राम भी शामिल हैं। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि छह पर एफआईआर दर्ज की गई है।