फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार

Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किशोरी को अपहृत कर दुष्कर्म करने के आरोपी को अपर जनपद न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट ने दोषी करार दिया है। उसे सजा 25 अक्तूबर को सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


मामला लगभग छह वर्ष पहले जहांगीरगंज थाने से जुड़ा है। दर्ज कराए केस में वादी ने कहा था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री अपनी रिश्तेदारी में गई थी। इसी दौरान सदानंद नामक युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी को खोज निकाला तो जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन दिनों वह जमानत पर रिहा था। इस बीच यह मामला सत्र परीक्षण के लिए पेश हुआ।
विज्ञापन


विशेष सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सत्यप्रकाश पांडेय ने कोर्ट में प्रभावी ढंग से तथ्य रखे। इस पर अपर सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो प्रथम सुशील कुमार ने आरोपी को मामले में दोषी पाया। उसे इसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें