हजपुरा। सम्मनपुर के दुबखर रुदाइन के सुरेश कुमार ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि ग्रामसभा में कुंए की पटाई कर एएनएम सेंटर निर्माण के मामले में समस्या के लिए शिकायत की गई थी, वह स्थिति आज भी बनी हुई है। इसके बावजूद अभिलेखों में मामले को निस्तारित दिखा दिया गया। आरोप है कि न तो राजस्व विभाग की टीम मौके पर आई और न ही किसी अधिकारी या कर्मचारी ने उनसे संपर्क किया। बिना निरीक्षण किए रिपोर्ट लगाने से उन्हें न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।