हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी बुजुर्ग दंपती ने एक उपनिरीक्षक पर 20 हजार रुपये की उगाही का आरोप लगाया है। पीड़ित दंपती का कहना है कि उनकी भूमि पर विपक्षी कब्जा कर रहे हैं। मौके पर आयी पुलिस टीम ने उन्हें ही थाने पर बैठा लिया। इसके बाद एससी एसटी के फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। बुजुर्ग आशाराम का आरोप है कि जेल भेजने की धमकी देकर दरोगा ने उससे दो बार में 20 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। बुजुर्ग दंपती ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी है। उधर थाना प्रभारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि दोनों पक्षों का भूमि संबंधी विवाद है।