फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाॅस्पिटल संचालक से रंगदारी मांगने का आरोप, तीन पर केस

Mon, 13 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अस्पताल संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट के आदेश पर अकबरपुर कोतवाली में एक नामजद समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाने के अन्नापुर गांव निवासी संतोष कुमार यादव के मुताबिक राजकीय एकलव्य स्टेडियम अकबरपुर के निकट मेडलाइफ नाम से उनका हॉस्पिटल है। छह जनवरी की शाम चार बजे नगर के पाठक कॉलोनी निवासी ज्ञानप्रकाश अपने दो साथियों के साथ हॉस्पिटल पहुंचे। धमकी दी कि अस्पताल चलाना है तो हर माह 25 हजार रुपये रंगदारी देनी होगी। विरोध करने पर कमरों में घुसकर मरीजों का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन समेत सभी कागजात होने के बाद भी परेशान किया जा रहा है। कोतवाली से लेकर एसपी कार्यालय तक न्याय नहीं मिलने के बाद कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें