रिश्वत को लेकर लेखपाल निलंबित
अम्बेडकरनगर। रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद डीएम के सख्त रुख पर अकबरपुर के लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अकबरपुर नगर के शहजादपुर इलाके के लेखपाल अखिलेश सिंह का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। इसमें भूमि की पैमाइश के लिए रिश्वत लिए जाने की बात सामने आई थी। प्रकरण का स्वत: संज्ञान लेते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन ने अविलंब जांचकर कार्यवाई के निर्देश दिए। आननफानन कराई गई प्रारंभिक जांच में रिश्वत लेना पाया गया। इसके बाद एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम ने लेखपाल अखिलेश सिंह को निलंबित कर दिया।