अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र मालीपुर के रुदौली अदाई निवासी मोहम्मद दाऊद (22) अहमद शनिवार को अकबरपुर-मालीपुर मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी के पास हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि सामने चल रही ट्रेलर ने ब्रेक लगा दिया। इससे वह बाइक समेत पीछे से ट्रेलर से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर अकबपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।