फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कमरे का प्लास्टर कर रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 16 Oct 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बैरमपुर बरवा निवासी सरवन (39) की दीवार प्लास्टर करते समय संदिग्ध अवस्था में बुधवार शाम को मौत हो गई। बेटे राज के मुताबिक उनके पिता मजदूर थे। घर के कमरे का प्लास्टर टूटा था। निर्माण समाग्री एकत्र कर बुधवार सुबह खुद ही कमरे का प्लास्टर करने लगे। इस दौरान राज काम पर गए थे। शाम पांच बजे जब घर वापस आए तो पिता को कमरे में अचेत देख भौचक्का रह गए। आनन-फानन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वहां से लखनऊ रेफर कर दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पहुंचे थे, तभी उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुन पत्नी सुनीता अचेत हो गईं। मां मूरत देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बेटे रानुश (17) व राज (21) हैं। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें