फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सांप के डसने से युवक की मौत

Sun, 07 Sep 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के भूपतिपुर कोड़रहा गांव निवासी अशोक (32) की सांप के डसने से शुक्रवार देर रात मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजनों को उठने के बाद उसे जगाने का प्रयास किया, तो वह उठ नहीं सका। हालत गंभीर देखकर परिजन बसखारी के एक निजी चिकित्सालय पर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। तीन साल की एक बेटी है। पति की अचानक मौत पर मृतक की पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। मां कुमारी देवी बेटी की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गईं। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे। नौजवान भारत सभा के मित्रसेन, विंद्रेश, डब्लू, प्रशान्त पांडेय, ओमप्रकाश, राजन आदि ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें