अंबेडकरनगर। बेवाना के रामपुर सकरवारी निवासी मानसिक रूप से कमजोर राहुल कुमार का शव बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे के करीब अकबरपुर के शिव बाबा के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। मृतक के पिता मंसाराम के मुताबिक बेटा तीन-चार दिनोंं से लापता था। देर शाम पुलिस ने बेटे का शव मिलने की सूचना दी। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)