आलापुर (अंबेडकरनगर)। पति से विवाद के बाद आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला की शुक्रवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। विमावल घुसवापुर निवासी बलवीर की शादी चार वर्ष पूर्व बस्ती जिले की पूजा के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई थी। इसके बाद बलबीर घर से बाहर चला गया था। पूजा ने दूसरे कमरे में जाकर आग लगा ली थी। परिजनों ने महिला को लखनऊ में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मृतक की तीन वर्ष की बेटी रानी चार माह का बेटा अंकुश हैं। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिमौलिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)