हजपुरा(अंबेडकरनगर)।सम्मनपुर के रुकुनुद्दीनपुर निवासी राधेश्याम राजभर (52) की बुधवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक, राधेश्याम बुधवार को जिला न्यायालय तारीख पर साइकिल से गए थे। दोपहर तीन बजे अमौली के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। ट्राली के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। मृतक की तीन बेटियां है। छोटा बेटा सिकंदरपुर बाजार में मोमोज का ठेला लगाता है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।