अंबेडकरनगर। न्यायालय ने शनिवार को एक बाल अपचारी समेत चार पर अर्थदंड लगाया है। सम्मनपुर में एक बाल अपचारी के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। न्यायालय ने दोषी पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। अकबरपुर के लाला मोहम्मदपुर निवासी कन्हैया लाल के खिलाफ वर्ष 1999 में दंगा करने व मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने 3500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। इब्राहिमपुर के खूखूतारा निवासी विनोद और रविंद्र सिंह के खिलाफ वर्ष 1996 में मारपीट की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। जुर्म कबूल करने पर कोर्ट ने दोनों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।