फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिवबरात

Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। महाशिवरात्रि व्रतोत्सव की तैयारी औद्योगिक नगरी में जोरों पर है। नगर के मोहल्ला मुबारकपुर में निकलने वाली पारंपरिक शिव बरात की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन





व्यापारी नेता मदनलाल के आवास पर श्रीशिवबाल कला संकीर्तन समाज समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार मोदनवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिवबरात को परंपरा के अनुसार निकालने पर रणनीति बनी। संरक्षक राममूरत गुप्त ने बताया कि 18 फरवरी को भोले बाबा की बरात धूमधाम से निकलेगी। बरात डिउहारे बाबा मंदिर से चलकर काली मंदिर पहुंचेगी। पूरब चुंगी नाका सहित अन्य स्थानों पर बरात का स्वागत होगा।




कार्यक्रम उल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में निपटे, इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस मौके पर सचिव मदनलाल गुप्त, दिनेश सोनी, राजेश व राहुल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें