फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में महिला समेत पांच लोग घायल

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

भियांव थाना जलालपुर का वसीउल्लाह (21) अपनी पत्नी मोहसिना खातून (19) और राशिद (20) पुत्र रऊफ निवासी भूलेपुर थाना हंसवर के साथ जा रहे थे। जब वे गांव से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तो पीछे से आ रही बाइक ने उसे साइड मार दिया। इससे तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। समाजवादी एंबुलेंस सेवा से सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बाइक वसीउल्लाह चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। अकबरपुर थाना के याकूबपुर गांव निवासी रामकेवल (75) पुत्र मोल्हूराम शनिवार देर शाम गांव के पास सड़क पार कर रहे थे। उधर से गुजर रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है। बेवाना थाना के बेवाना गांव निवासी छोटे (21) पुत्र रामअकबाल को बिना हेलमेट के बाइक चलाना महंगा पड़ा। रविवार सुबह वह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। जब वह अकबरपुर नगर के पास पहुंचा, तो वह दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें