फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर

Fri, 24 Oct 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना अन्तर्गत पदारथपुर गांव निवासी बनवारी (65) मंगलवार देर शाम बेवाना गांव आया हुआ था। बुधवार सुबह वह बाइक से वापस घर जा रहा था। वह बेवाना से आगे बढ़ा तो पीछे से पिकअप ने उसे ठोंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय अंबेडकरनगर पहुंचाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। महरुआ के सेहरा जलालपुर गांव निवासी बरखू (37) और जहांगीरगंज के उमरी जलालपुर गांव निवासी अभिषेक (20) भी सड़क हादसे के शिकार हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें