फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पर पांच लाख गबन का केस

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। शांति आश्रम इंटर काॅलेज सया के प्रधानाचार्य पर पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शांति आश्रम इंटर काॅलेज में प्रबंधन व प्रधानाचार्य के बीच अरसे से विवाद चल रहा है। आयोग से चयनित होकर आए प्रधानाचार्य रवींद्रनाथ द्विवेदी को गत सत्र में प्रबंधक ने निलंबित कर दिया था। इसे अभी विभागीय अनुमोदन नहीं मिल पाया है। विद्यालय प्रबंधन ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच कराई, तो पाया कि विद्यालय निधि में पंाच लाख एक हजार 54 रुपये की हेराफेरी की गई है। प्रबंधक सूर्यनरायन तिवारी ने प्रधानाचार्य पर निधि में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बीते दिनों थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रधानाचार्य ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उनके विरुद्ध साजिश रची जा रही है। उधर प्रबंधन का कहना था कि जो भी निष्कर्ष आए हैं, वह तीन सदस्यीय समिति के सदस्यों के द्वारा की गई जांच पर आधारित है। पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद प्रबंधक ने न्यायालय में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायालय ने मामले के सभी तथ्यों पर गौर किया गया। पुलिस से आख्या प्राप्त की गई, तो उसमें बताया गया कि केस दर्ज नहीं है। इस पर न्यायालय ने गबन के आरोप में केस दर्ज कर विवेचना करने का निर्देश भीटी पुलिस को दिया। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। एसओ सोमेश्वर सिंह ने स्वीकार किया कि प्रधानाचार्य के विरुद्ध गबन का केस दर्ज हुआ है। मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें