फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से एक की मौत, दो अन्य घायल

Tue, 24 Jun 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रविवार देर सायं आई आंधी के दौरान पेड़ गिरने से अकबरपुर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ग्रामीण घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई जगह पेड़ों के गिरने के चलते आवागमन पर भी असर पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पेड़ों व डालों के गिरने व टूटने से व्यापक नुकसान हुआ है। रविवार को आई आंधी ने पेड़ों पर जमकर कहर बरपाया। इससे जान माल दोनों का खासा नुकसान हुआ। अकबरपुर तहसील अन्तर्गत कटरिया सम्मनपुर ग्राम पंचायत के कोड़रा गांव में आई आंधी के दौरान गांव निवासी त्रिभुवन राजभर के 21 वर्षीय पुत्र नरसिंह पर यूकेलिप्टस का एक पेड़ गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी दशा गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाए जाते समय बाराबंकी के निकट उसकी मौत हो गई। नरसिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तीन भाई व दो बहनों में वह सबसे बड़ा था। सूचना मिलने के बाद एसडीएम सोमदत्त मौर्य व नायब तहसीलदार अकबरपुर ने गांव का दौरा किया, और परिवारीजनों से मिलकर आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। उधर भीटी थानाक्षेत्र में पेड़ गिरने से श्यामलाल(46) व इब्राहिमपुर में सरोजा देवी(32) घायल हो गई। दोनों का निजी चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें