फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय में पेश किया गया सैफ

Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा के बहुचर्चित राममोहन हत्याकांड में निरुद्ध सैफ शुक्रवार को पेशी पर जनपद न्यायालय लाया गया। यहां उसने न्यायालय में हाजिरी दी। बताते चलें कि 4 दिसंबर 2013 को टांडा में दवा व्यवसायी राममोहन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बेलासपुर निवासी सैफ को जलालपुर से गिरफ्तार करने का दावा किया था। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने बताया था कि वह शातिर आतंकी है। हालांकि पुलिस इसे साबित करने में अब तक विफल रही है। लगभग दो माह पूर्व गिरफ्तारी के बाद से ही सैफ फैजाबाद मंडल कारागार में निरुद्ध है। शुक्रवार को 14 दिन की रिमांड पूरी होने पर उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें