फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का ताला तोड़ किया हाथ साफ

Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर कला स्थित एक विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर चलते बने। प्रधानाध्यापिका एवं ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला स्थित जूनियर हाईस्कूल वाटिका में बीती रात घुसे चोरों ने विद्यालय कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखे बाक्स का ताला तोड़ डाला। इसके बाद उसमें रखे आवश्यक समान उठा ले गए। चोरों ने कक्ष में रखे रसोईगैस सिलेंडर, वर्तन व टाट आदि भी उठा ले गए। मामले की तहरीर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शांती वर्मा व ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें