अंबेडकरनगर। जलालपुर के शाहपुर फिरोजपुर गांव में बुधवार को जीप ने किशोरी को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शाहपुर फिरोजपुर निवासी बेचूराम की 9 वर्षीय पुत्री रूबी अकबरपुर-जलालपुर सड़क पार कर रही थी। इसी बीच जलालपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया। लोग बालिका को एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अकबरपुर के शहजादपुर मोहल्ला निवासी इमामुद्दीन की पुत्री रम्मी (8) बुधवार सुबह सड़क पार कर रही थी। तभी एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। बसखारी के सतनापुर निवासी रामदीन रिश्तेदारी से लौट रहे थे। कुर्की बाजार में एक वैन ने साइड मार दी। अकबरपुर के राजेपुरधावा निवासी गुरुगोविंद बुधवार को मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।