अंबेडकरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया। जिलाध्यक्ष हजारीलाल ने कहा कि मौजूदा समय में किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। गन्ना क्रय केंद्रों पर मनमानी का दौर है। गन्ना किसानों को न सिर्फ घटतौली का शिकार होना पड़ रहा है, वरन उन्हें पर्ची के लिए भी भटकना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि गन्ना किसानों की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान सियाराम वर्मा, स्वामीनाथ तिवारी, नंदलाल, गिरीश वर्मा व खुशीराम वर्मा आदि मौजूद रहे।