फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल

Sat, 04 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बसखारी के झाखरहवा गांव निवासी दीपचंद्र (26) को गुरुवार देर सायं बसखारी बाजार के निकट पीछे से आ रही एक बाइक से साइड लग गया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में सम्मनपुर थाना अन्तर्गत गुवावां गांव निवासी रामविला (35) गुरुवार देर सायं अकबरपुर से घर जा रहा था। जब वह कुर्की बाजार के निकट पहुंचा, तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में जलालपुर निवासी घनश्याम (28) शुक्रवार को बाइक से अकबरपुर आ रहा था। जब वह अकबरपुर के निकट पहुंचा, तो पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे साइड मार दिया। इससे वह बाइक समेत गिरकर घायल हो गय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें