फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल

Fri, 03 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पछुआ हवा व गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल हो गए हैं जबकि जिला प्रशासन संजीदा नहीं है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक न तो अलाव की व्यवस्था हो सकी है और न ही रैन बसेरे का इंतजाम हुआ है। कंबल वितरण के लिए भी पात्र ढूंढे जा रहे हैं। गुरुवार को जहां लोगों को कोहरे से राहत मिली। वहीं पछुआ हवा व गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल हो गए। ज्यादातर लोग घरों से नहीं निकले। आवश्यक कार्य से जो निकले भी वो कांपते नजर आए। सबसे ज्यादा दिक्कत देर रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को हुई। वहीं एडीएम मनमोहन चौधरी ने कहा कि अलाव जलाने व कंबल वितरण के निर्देश दिए जा चुके हैं। हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें