फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति को लेकर कलक्ट्रेट में हंगामा

Fri, 03 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र के श्यामबिहारी सिंह शिक्षण संस्थान सिंगवन के बीटीसी वर्ष 2012 सत्र के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत की। बताया कि वे लोग जिस शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं, उसका नाम छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर नहीं है। इसको लेकर उन्होंने बीते दिनों डीआईओएस से शिकायत की थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रवृत्ति की जिस वेबसाइट पर नाम फीड कराना है, उस पर उक्त विद्यालय का नाम नहीं होने से उनका फॉर्म स्वीकार नहीं हो पा रहा था। इससे उन्हें वर्ष 2012 की न तो छात्रवृत्ति मिली और न ही प्रतिपूर्ति का लाभ अब तक मिल सका है। ऐसे में उनके अभिभावकों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के उपरांत बीटीसी प्रशिक्षुओं ने डीएम से मिलकर एक ज्ञापन सौंप कर समस्या के निराकरण की मांग की। इस दौरान विवेक, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक, बृजेश, गोविंद, बृजेश, चंद्रेश, अजय, अनुपम, सच्चिदानंद व अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें