अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ रविवार सायं दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। एक गांव निवासी महिला रविवार सायं नित्यक्रिया के लिए खेत में गई थी। इसी बीच वहां गांव का एक युवक पहुंच गया। महिला को धमकाते हुए उसके साथ दुराचार किया। घटना की सूचना अकबरपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अकबरपुर एसओ ने सिपाहियों के साथ गांव का दौरा किया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस महिला का मेडिकल कराने के लिए अकबरपुर ले आई है।