फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाला, गिरफ्तारी की मांग

Sun, 24 Nov 2013 05:41 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर के प्रमुख दवा व्यवसायी अनिल कुमार नाग हत्याकांड के विरोध में शनिवार की सायं नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने अनिल के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई। शनिवार की शाम कस्बा पश्चिम स्थित दवा व्यवसायी के निवास स्थान से उनके शोकाकुल परिवारीजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। सभी जाति एवं धर्म के महिला, पुरुष और बच्चों ने हाथों में मोमबत्ती जलाकर कैंडल मार्च निकाला। नगर के मोहल्ला काजीपुरा से होकर तलवापार, छोटीबाजार, पानी टंकी चौराहा होते हुए मार्च चौक घंटाघर पहुंचा। यहां पर लोगों ने एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा के उपरांत नाग के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी के लिए आवाज उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें