फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाधिवक्ता का पुतला फूंका, पद से हटाने की मांग

Tue, 13 Aug 2013 05:34 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की विभिन्न तहसीलों में सोमवार को अधिवक्ताओं ने महाधिवक्ता का विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार को उन्हें तत्काल पद से हटाना होगा। ऐसा नहीं हुआ, तो इसका खामियाजा सरकार भुगतेगी। जलालपुर में अधिवक्ताओं ने महाधिवक्ता एसपी गुप्त पर अधिवक्ता हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विरोध स्वरूप उनका पुतला जलाया। बार एसोसियेशन अध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में एकत्र अधिवक्ताओं ने महाधिवक्ता के निर्णयों का विरोध किया। आरोप लगाया कि कि महाधिवक्ता द्वारा अधिवक्ता हितों की अनदेखी की जा रही है। यह सरासर अन्याय है। इस मौके पर अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, संतराम वर्मा व रमेश सिंह आदि मौजूद रहे। आलापुर में बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने संघ के अध्यक्ष मोहम्मद सईद अहमद के नेतृत्व में सोमवार को कार्य बहिष्कार किया और रामनगर जहांगीरगंज मार्ग पर महाधिवक्ता का पुतला फूंका। अध्यक्ष अहमद ने महाधिवक्ता को तत्काल उनके पद से हटाने की मांग उठाई। इस मौके पर अधिवक्ता श्रीकांत शुक्ल, सुनीति द्विवेदी, राकेश तिवारी, शिवप्रसाद शुक्ल व योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। अकबरपुर, भीटी व टांडा तहसीलों में भी अधिवक्ताओं ने महाधिवक्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें