अंबेडकरनगर। शनिवार रात व रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश से नगरीय क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अकबरपुर नगर में कृषि भवन के सामने, पीडब्ल्यूडी, कोतवाली के निकट सहित फैजाबाद रोड पर सड़क के किनारे जलभराव हो गया। इसके अलावा जलालपुर चौक, उर्दूबाजार, कर्बलाकासिमपुर, टांडा नगर के चौक घंटाघर, छज्जापुर, हयातगंज, मुबारकपुर में भी जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों का कहना था कि जलभराव का मुख्य कारण नाले व नालियों की साफ-सफाई का न होना है। यदि समय-समय पर नाले नालियों की साफ-सफाई कराई जाती, तो यह समस्या न उत्पन्न होती।