फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार बंद कर सड़क पर उतरे व्यापारी, प्रदर्शन

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा/बसखारी। सराफा व्यवसायी व सपा नेता अशोक सोनी हत्या व लूटकांड में तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। घटना के विरोध में रविवार को व्यवसायियों ने बसखारी और शुकुलबाजार में अपना कारोबार ठप रखकर प्रदर्शन किया। टांडा प्रतिनिधि के मुताबिक 11 अप्रैल की सायं सर्राफ व सपा नेता अशोक सोनी की हत्या व लूटकांड मामले में पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। अशोक की हत्या के बाद बदमाश पांच लाख रुपये का आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच टीम को भी लगा दिया गया है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। इससे लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार घटना के विरोध में बसखारी व शुकुलबाजार के सराफा व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बसखारी बाजार में सराफा एसोसिएशन संघ अध्यक्ष दिलीप सोनी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि घटना के दोषियों की गिरफ्तारी जल्द ही नहीं होती है, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन में सुनील सोनी, विनय, मनोज सोनी व पतिराम साहू आदि मौजूद रहे। एसपी डीपी श्रीवास्तव का दावा है कि घटना के खुलासे के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें