फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर से चार लाख की चोरी

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों के बढ़ते हौसले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अकबरपुर नगर के मीरानपुर में घनी आबादी के बीच स्थित एक आबकारी सिपाही के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर 12 हजार नगदी सहित लगभग चार लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित को मंगलवार देर सायं बाहर से वापस लौटने पर हुई। पीड़ित की तहरीर पर अकबरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला निवासी रईस अहमद आबकारी विभाग में दीवान हैं। वे मूलत: हुसैनपुर के रहने वाले हैं। मोहर्रम प्रारंभ होने पर उनका पूरा परिवार 16 नवंबर को गांव चला गया। मंगलवार सायं उनका पुत्र जामिन किसी कार्य से अकबरपुर घर आया। जब उसने घर के मुख्य गेट का ताला खोलना चाहा, तो उसमें चाभी नहीं लगी। इस पर उसने पाया कि जो ताला गेट पर लगा है, वह दूसरा है। इस पर उसे कुछ शक हुआ और बगल स्थित इसरार हुसैन के घर की छत पर चढ़कर अपने घर के अंदर पहुंचा। वहां का दृश्य देखकर वह दंग रह गया। घर के सभी कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। पूरे घर का सारा सामान बिखरा था। घटना की सूचना उसने पिता रईस अहमद को दी। चोरी की सूचना मिलते ही परिवार वालों में हड़कंप मच गया। इस बीच रईस भी अन्य लोगों के साथ घर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना अकबरपुर थाना पुलिस को दी। रईस अहमद ने बताया कि उनका पुत्र 18 नवंबर पूर्वाह्न तक घर पर था। चोरी 18 या 19 की रात्रि में हुई होगी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि चोर घर से 12 हजार नकद, चार सोने की अंगूठी, तीन सोने की चेन, दो सेट सोने का झाला, एक सेट सोने की बाली, दो सेट चांदी की पायल, दो चांदी की अंगूठी सहित एक डीवीडी प्लेयर व अन्य कुछ कीमती सामान व कपड़े ले गए। कस्बा चौकी प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें