फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों ने उपेक्षा पर जताई नाराजगी

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में बैठक की। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के रवैये को लेकर भी नाराजगी जतायी गई। बैठक के उपरांत शिक्षकों ने बीएसए को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे रामनगर ब्लॉक के मंत्री अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह मनमानी पर उतर आए हैं। एक अधिकारी पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा तो शिक्षकों के साथ अभद्रता भी की जाती है। वक्ताओं ने विभाग से सभी शिक्षकों के महंगाई व बोनस आदि का अविलंब भुगतान एवं एक अप्रैल 04 के बाद नियुक्त शिक्षकों के अंशदायी पेंशन योजना तत्काल लागू करवाने की मांग की। साथ ही शिक्षकों के अन्य लंबित पड़े मांगों को पूरा किये जाने की भी मांग उठायी। बाद में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से मुलाकात की, और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राघवेंद्र यादव, कमाल अहमद, रवींद्र विश्वकर्मा, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें