फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार की रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर ओदरपुर निवासी महिला के मुताबिक 31 अगस्त की रात उसके पति रिश्तेदारी में गए थे। तभी गांव के ही बब्लू व रामलखन ने उसके घर में उससे दुराचार किया। अधिवक्ता महेंद्र कुमार के मुताबिक न्यायालय में शिकायत के बाद थाने से आख्या तलब की गई। प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन/ न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले में पाया कि प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध का कारित होना परिलक्षित होता है। जज ने थानाध्यक्ष को केस दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें