आलापुर। एएमएसएन कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी एंड कॉलेज मैनेजमेंट कसदहां शुक्लबाजार के छात्र-छात्राओं ने रंगोली के जरिये अपनी प्रतिभा को उभरते हुए दीपों का पर्व दीपावली उत्सव समारोह पूर्वक मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश यादव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विजयी प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि अखिलेश यादव व प्रबंधक जेपी मिश्र ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शिवांगी जायसवाल, प्रतिमा मिश्रा, शायना खातून, सरिता, शीला, सीमा, सर्वजीत, कीर्तिप्रसाद, धर्मेंद्र, प्रेमसागर, अजीत आदि ने रंगोली बनाकर अपनी कला का परिचय दिया।