फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों पर पूजन अर्चन की धूम

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीप पर्व के दौरान मंगलवार को भी लक्ष्मी गणेश पंडालों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूरी आस्था के साथ माथा टेका। मां लक्ष्मी की विशेष आरती जगह-जगह उतारी गई। इसके साथ ही जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मां के दर्शन का सिलसिला प्रात: से जो प्रारंभ हुआ, वह देर सायं तक चलता रहा। उल्लेखनीय है कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की स्थापना धनतेरस के दिन की गई थी। विशेष पूजन अर्चन के बाद दर्शन के लिए पूजा पण्डालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। विभिन्न पंडालों से बुलंद हो रहीं भक्ति गीतों की धुन वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर रही हैं। पुरानी तहसील तिराहा, फैजाबाद रोड, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, दोस्तपुर रोड, मालीपुर रोड, पहितीपुर रोड, इल्तिफातगंज रोड सहित अन्य कई स्थानों पर पूजा पंडालों पर स्थापित लक्ष्मी एवं गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजन अर्चन का कार्य चल रहा है। मां के दर्शन व पूजन अर्चन का यह सिलसिला आगामी 14 नवंबर तक चलेगा। 15 नवंबर को विशेष हवन पूजन के बाद सभी प्रतिमाओं का तमसा नदी में विसर्जन कर दिया जाएगा। विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार टांडा नगर में दो दर्जन से अधिक पूजा पंडालों में लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। केंद्रीय लक्ष्मी पूजा महासमिति अध्यक्ष विशाल मांझी ने बताया कि नगर में स्थापित विभिन्न पंडालों में पूजन अर्चन का कार्य जोरों पर चल रहा है। बताया कि 15 नवंबर को सायं पांच बजे टांडा चौक में होने वाली महाआरती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए लोगों में निमंत्रण भी बांटा जा रहा है। महाआरती के बाद सभी मूर्तियों को राजघाट पर विसर्जित कर दिया जाएगा। इसी प्रकार बसखारी, आलापुर, जलालपुर, भीटी, कटेहरी, मालीपुर, हजपुरा, राजेसुल्तानपुर, पदुमपुर, अन्नावां आदि स्थानों पर भी स्थापित पूजा पण्डालों में श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन कर सिर नवाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें