बसखारी। थाना परिसर में सोमवार को दीपावली व मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस ने गणमान्य नागरिकों के साथ शांति कमेटी की बैठक की। सीओ अनूप कुमार ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से दीपावली व मोहर्रम पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। कहा कि आपसी सौहार्द से ही पर्वों का उल्लास बढ़ता है। पटाखा फोड़ने व दीप जलाने को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने का आह्वान किया। एसओ बृजनंदन सिंह ने कहा कि पटाखे में अतिरिक्त धन खर्च करने की बजाय वाजिब कार्यों में धन लगाएं। इस मौके पर लल्लू खादिम, मेराजुद्दीन किछौछवी व फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे।