फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर जताया विरोध

Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा। एक व्यक्ति को जानलेवा हमले मामले में फर्जी ढंग से फंसाये जाने को लेकर शुक्रवार प्रात: आक्रोशित बाजार वासियों और ग्रामीणों ने स्थानीय बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा के नेतृत्व में जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसओ बीएन शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी। बताते चलें कि गत मंगलवार को हजपुरा में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान ही किसी व्यक्ति ने शोहराब पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबे व अफरा तफरी का माहौल देख बाजार के कुछ अन्य लोग भी वहां पहुंच गये। इसी बीच कजपुरा निवासी कमलेश राजभर भी पहुंच गया। बताया जाता है कि कमलेश व शोहराब का पुराना विवाद था। कमलेश के मुताबिक उसका नाम प्राथमिकी में रंजिशन डाला गया है। इसी से नाराज दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों व बाजार वासियों ने शुक्रवार को बाजार में अकबरपुर जलालपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस को मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए थी। एक निर्दोष व्यक्ति को फंसाना उचित नही है। इस बीच जाम की सूचना सम्मनपुर एसओ बीएन शुक्ल को हुई तो आनन-फानन में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जायेगी, इसके बाद ही अब कोई कार्रवाई सुनिश्चित होगी। एसओ के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान मंशाराम, रामशरन, प्रदीप, रोहित कुमार, विवेक, सर्वेश व दर्जनों महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें