फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीजा दिलाने के नाम पर ठगे 89 हजार रुपये, एफआईआर

Sat, 07 Feb 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। अलीगंज में बीजा दिलाने के नाम पर 89 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने अशरफ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। अयोध्या जिले के गोसाईगंज के उनियार निवासी सदरे आलम के मुताबिक अगस्त 2025 को उनकी मुलाकात अलीगंज के काजीपुरा निवासी अशरफ से हुई। अशरफ ने बताया कि वह सऊदी और कतर के बीजा बनाने का कार्य करता है। उसके झांसे में आकर बीजा बनवाने के लिए तैयार हो गए। मोबाइल से ऑनलाइन 89 हजार रुपये उसके खाते में भेजे। इसके बाद वीजा मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। थाने में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की गई। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें