फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कटान से प्रभावित 84 किसानों को मिली सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। कटान से प्रभावित माझा कम्हरिया क्षेत्र के 84 किसानों को बड़ी राहत मिली है। बृहस्पतिवार को इन किसानों के खाते में चार लाख 61 हजार रुपये की राशि भेज दी गई। इस बीच बृहस्पतिवार को भी कटान का सिलसिला जारी रहा। लगभग डेढ़ बीघा खेत व भूमि सरयू नदी में समा गया। उधर, एसडीएम सदानंद सरोज व तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने कटान व बाढ़ वाले क्षेत्र में पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

बीते दिनों सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि व उसके बाद हुई कमीं के चलते माझा कम्हरिया व निषाद बस्ती क्षेत्र में कटान शुरू हो गई थी। इससे लगभग 60 बीघा खेत कटान के चलते सरयू नदी में समा गया था। प्रभावित लोगों के दर्द को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त व एसडीएम आलापुर सदानंद सरोज ने प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की घोषणा बीते दिनों की थी।
एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि बीते दिनों ही राजस्व टीम द्वारा सर्वे कराया गया, जिसमें 84 किसान जिनकी भूमि या फिर खेत कटान की भेंट चढ़ गए थे, उनके खाते में बृहस्पतिवार को चार लाख 61 हजार रुपये की राशि भेज दी गई। उनके मुताबिक भगवानदत्त, बिहारी, वीरेंद्र, बृजभन, धनकू, दिनेश यादव, सूर्यभान, दयाराम, हरिहर, इंद्रजीत, जगदीश, राजेश, रामअवध, रामदुलारे, रामअचल, रामप्रकाश, सागर, संजय कुमार, सरस्वती, शंकर, श्रीकांत, श्रीराम मौर्या, श्यामलाल, सलाहू, उमाशंकर, अभिषेक सिंह, भावेश सिंह, फूलमती, मंगरू, मंगलेश्वर सिंह, लालती, मनभवती, लालवचन, योगेंद्र, विक्रम समेत 84 किसानों को मुआवजा राशि दी गई है। उधर बृहस्पतिवार को भी कटान जारी रहा। लगभग डेढ़ बीघा खेत व भूमि कटान की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन



पहली बार मिला मुआवजा

खाते में मुआवजे की राशि पहुंचने पर प्रभावित किसानों को कुछ राहत मिली। सतिराम, राजेश, राघवेंद्र, अभिषेक ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रभावित किसानों को मुआवजा मिला है। बीते वर्षों में भी कटान के चलते किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था, उस समय मुआवजा नहीं मिला था।


जारी है सर्वे का कार्य
एसडीएम आलापुर सदानंद सरोज ने बृहस्पतिवार को भी तहसीलदार धर्मेंद्र यादव के साथ कटान व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कटान को पूरी तरह से रोकने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कहा कि सर्वे का कार्य लगातार जारी है। जो किसान शेष रह गए हैं, उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें