फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7390 अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 20 केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में 7390 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से पांच बजे तक हुई। डीएम व एसपी ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा शनिवार को पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पहले से ही तैयारियां कर ली गई थीं। सभी पांच एसडीएम ने जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया तो सभी केंद्रों पर 20 सेक्टर व 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे।
डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बीएन इंटर कॉलेज, बीएनकेेबीपीजी कॉलेज, रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर, राजकीय विद्युत इंटर कॉलेज टांडा, कौमी इंटर कॉलेज टांडा सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे व अन्य व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा में 10,152 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इसमें 3776 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पॉली में भी 10,152 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इसमें 3,614 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 20,304 की तुलना में 12,914 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। 16 अक्तूबर को भी दोनों पालियों में परीक्षा होगी। इसके लिए भी तैयारी पूरी कर ली गई है।
गोरखपुर, अमेठी, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ आदि जनपदों से आए अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि सबसे ज्यादा मुश्किल महिला अभ्यर्थियों को हुई। एक दिन पहले ही आना पड़ा। इससे रेलवे व बस स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ी। गोरखपुर की साधना ने कहा कि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की स्थिति में मुख्यालय से दूर केंद्र नहीं बनना चाहिए था। इससे वाहनों का संकट खड़ा हो जाता है।
बताया कि वाहनों के संकट के डर एक दिन पहले ही अकबरपुर आ गई थीं। प्रतापगढ़ की श्वेता ने भी बताया कि केंद्र दूर होने के चलते एक दिन पहले ही वे अंबेडकरनगर आकर रिश्तेदारी में रुकी हैं। प्रतापगढ़ के अरविंद कुमार व देवांश शुक्ल ने भी परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने पर असंतोष जताया। कहा कि अतिरिक्त खर्च होने के साथ ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। परीक्षा बेहतर होने पर दोनों संतुष्ट भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें